साहित्य अकादमी के वृत्तचित्र को मणिपुरी राज्य फिल्म पुरस्कार
15-Nov-2023 07:27 PM 1921
नयी दिल्ली 15 नवंबर (संवाददाता) साहित्य अकादमी के वृत्तचित्र "खुमन प्रकाश सिंह" को वर्ष 2023 के लिए "सर्वश्रेष्ठ जीवनी , कला और संस्कृति फिल्म" श्रेणी के अंतर्गत 15 वें मणिपुर राज्य फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। साहित्य अकादमी ने बुधवार को यहां बताया कि यह वृत्तचित्र लेखक खुमन प्रकाश सिंह पर केंद्रित है। यह वृत्तचित्र साहित्य अकादमी की भारतीय साहित्य अभिलेखागार परियोजना के अंतर्गत निर्मित 164 वां वृत्तचित्र है। इसे अरिबम स्याम सरमा ने निर्देशित किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^