साहित्य अकादेमी बाल साहित्य पुरस्कार अर्पण समारोह बृहस्पतिवार को
07-Nov-2023 05:44 PM 6071
नयी दिल्ली 07 नवंबर (संवाददाता) साहित्य अकादेमी के प्रतिष्ठित बाल साहित्य पुरस्कार 2023 गुरुवार को एक भव्य समारोह में प्रदान किए जाएँगे। साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने मंगलवार को यहां बताया कि समाराेह में 23 भाषाओं के भारतीय साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें गोस्वामी (असमिया), श्यामलकांति दाश (बंगला), प्रतिमा नंदी नार्जारी (बोडो), बलवान सिंह जमोड़िया (डोगरी), सुधा मूर्ति (अंग्रेज़ी), रक्षाबहेन प्र. दवे (गुजराती), सूर्यनाथ सिंह (हिंदी), विजयश्री हालाडि (कन्नड), तुकाराम रामा शेट (कोंकणी), अक्षय आनंद ‘सन्नी’ (मैथिली), प्रिया ए.एस. (मलयाळम्), दिलीप नाङ्माथम (मणिपुरी), एकनाथ अव्हाड (मराठी), मधुसूदन बिष्ट (नेपाली), जुगल किशोर षडंगी (ओड़िआ), गुरमीत कड़िआलवी (पंजाबी), किरण बादल (राजस्थानी), राधावल्लभ त्रिपाठी (संस्कृत), मानसिंह माझी (संताली), ढोलन राही (सिंधी), के. उदयशंकर (तमिऴ), डी.के. चादुवुल बाबु (तेलुगु) और स्वर्गीय मतीन अचलपुरी (उर्दू) शामिल हैं। इस वर्ष कश्मीरी में कोई पुरस्कार नहीं दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^