साइबर अपराध के मामलों से बखूबी निपट रही है सरकार: खन्ना
08-Aug-2023 06:50 PM 2838
लखनऊ 08 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को विधानसभा को बताया कि सरकार साइबर अपराध से जुड़े मामलों से बखूबी निपट रही है। वर्ष 2022 से मार्च 2023 के बीच साढ़े साज हजार से अधिक साइबर अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है और 90 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) सदस्य अतुल प्रधान के साइबर अपराधों को रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि साइबर अपराध हर साल दो से तीन गुना की दर से बढ़ रहे हैं मगर साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार के हस्तक्षेप के महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए हैं। 2022 और मार्च 2023 के बीच कुल 13 हजार 155 साइबर अपराध मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से चार हजार 372 मामलों में आरोप पत्र दायर किए गए हैं जबकि चार हजार 606 में फाइनल रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। इसके अलावा 45 मामले खारिज कर दिये गये हैं। इस दौरान सात हजार 570 साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और कुछ मामलों में अनुकरणीय सजा भी दी गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^