साइना एशियाई खेलों के चयन ट्रायल से बाहर
02-May-2023 08:04 PM 6530
नयी दिल्ली, 02 मई (संवाददाता) लंदन ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने स्वास्थ्य समस्या के कारण एशियाई खेल 2023 के लिये भारतीय बैडमिंटन टीम के चयन ट्रायल से बाहर होने का फैसला किया। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) द्वारा आयोजित ट्रायल चार से सात मई तक तेलंगाना के ज्वाला गुट्टा एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस में होंगे। ट्रायल के बाद बीएआई चीन के हांग्झोउ में 23 सितंबर से आठ अक्टूबर के बीच होने वाले एशियाई खेलों के लिये 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^