सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देना एक नए युग की शुरुआत-गहलोत
22-Jul-2023 12:18 AM 8422
जयपुर 21 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उनकी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में न्यूनतम आय की गारंटी को हक से देना सुनिश्चित कर एक नए युग की शुरुआत की है और सुरक्षा एवं सम्मान की सौगात दी है। श्री गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में राजस्थान न्यूनतम आय गारन्टी विधेयक-2023 पारित होने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि अत्यंत गर्व एवं हर्ष की बात है कि आज राजस्थान विधानसभा उस ऐतिहासिक दिन की साक्षी बनी जब देश में पहली बार बिल पारित कर 'न्यूनतम आय की गारंटी' को हक से देना सुनिश्चित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^