सामानान्तर फिल्मों में विशिष्ठ पहचान बनाई फारूख शेख ने
26-Dec-2021 05:23 PM 3241
(पुण्यतिथि 27 दिसंबर के अवसर पर) मुंबई, 26 दिसंबर (AGENCY) बॉलीवुड में फारूख शेख शुमार को एक ऐसे अभिनेता के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने समानांतर सिनेमा के साथ ही व्यावसायिक सिनेमा में भी दर्शकों के बीच अपनी विशिष्ठ पहचान बनाई। फारूख शेख का जन्म 25 मार्च 1948 को जमींदार घराने में हुआ। उनके पिता मुस्तफा शेख मुंबई में जाने माने वकील थे। फारूख शेख ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के सेंट मैरी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के ही सेंट जेवियर्स कॉलेज से आगे की पढ़ाई पूरी की।इस बीच फारूख शेख ने सिद्धार्थ कॉलेज से वकालत की पढ़ाई पूरी की और पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिला ले लिया। इसके बाद वह भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) से जुड़ गए और सागर सरहदी के निर्देशन में बनी कई नाटकों में अभिनय किया। सत्तर के दशक में बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए फारूख शेख ने मुंबई में कदम रख दिया। वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म 'गरम हवा' से उन्होंने अपने सिने करियर की शुरुआत की। यूं तो पूरी फिल्म अभिनेता बलराज साहनी पर आधारित थी लेकिन फारूख शेख ने दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में सफल रहे। फारूख शेख मुंबई में लगभग छह साल तक संघार्ष करते रहे। आश्वासन तो सभी देते लेकिन उन्हें काम करने का अवसर कोई नहीं देता था। हांलाकि इस बीच उन्हे महान निर्देशक सत्यजीत रे की फिल्म 'शतरंज के खिलाड़ी' में काम करने का अवसर मिला लेकिन उन्हें कुछ खास फायदा नहीं हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^