सांसद गुरजीत सिंह औजला की माता का निधन
11-Jan-2025 08:31 PM 2902
अमृतसर 11 जनवरी (संवाददाता) पंजाब में अमृतसर से कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला की माता गुरमीत कौर औजला का शनिवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं और उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने शनिवार शाम को अपनी अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों अनुसार उनका अंतिम संस्कार रविवार 12 जनवरी की दोपहर बाद एक बजे गुमटाला गांव में किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^