सात दिवसीय सोलहवां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम शनिवार को हुआ शुरु
25-Jan-2025 10:36 PM 3796
जयपुर, 25 जनवरी (संवाददाता) केन्द्रीय गृह मंत्रालय के सौजन्य से माय भारत-नेहरू युवा केंद्र संगठन, जयपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित सात दिवसीय सोलहवां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम शनिवार को यहां शुरु हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विवेकानंद विश्वविद्यालय जगतपुरा में मां सरस्वती, भगवान बिरसा मुंडा एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम 31 जनवरी तक चलेगा जिसमें ओडिशा के कंधमाल, झारखंड के सिंहभूम पश्चिम और छत्तीसगढ़ के कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर एवं सुकमा जिलों से आए 200 युवा भाग ले रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^