सात्विक ने बनाया सबसे तेज़ बैडमिंटन हिट का रिकॉर्ड
18-Jul-2023 06:49 PM 3502
सोका (जापान), 18 जुलाई (संवाददाता) भारतीय शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने 565 किमी प्रति घंटा के ज़ोरदार स्मैश की बदौलत एक पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी द्वारा मारे गये सबसे तेज़ शॉट का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सात्विक ने मलेशिया के तान बून ह्यूंग (493 किमी प्रति घंटा) का एक दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़कर यह कीर्तिमान रचा है, जो उन्होंने 2013 में बनाया था। इस बीच, मलेशिया की टैन पर्ली ने 438 किमी प्रति घंटा की उल्लेखनीय गति के साथ सबसे तेज महिला बैडमिंटन हिट का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया। विश्व रिकॉर्ड के लिये प्रयास 14 अप्रैल 2023 को किये गये थे। गिनीज विश्व रिकॉर्ड के अधिकारियों ने उस दिन से गति माप परिणामों को सत्यापित कर नये विश्व रिकॉर्ड धारकों का फैसला किया। सात्विक का स्मैश जापान के सैतामा प्रांत में स्थित सोका में योनेक्स फैक्ट्री जिम्नेजियम में नियंत्रित वातावरण में आयोजित किया गया था। सात्विक और टैन के प्रायोजक योनेक्स ने एक विज्ञप्ति में कहा, "योनेक्स को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि योनेक्स बैडमिंटन एथलीट सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (भारत) और टैन पर्ली (मलेशिया) ने सबसे तेज पुरुष और महिला बैडमिंटन हिट के लिये नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है।" बयान में कहा गया, "चूंकि सबसे तेज बैडमिंटन हिट के लिये पिछला गिनीज विश्व रिकॉर्ड का खिताब मई 2013 में दर्ज किया गया था, इसका मतलब है कि रंकीरेड्डी ने एक दशक से अधिक समय में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^