सावित्री ठाकुर ने पूर्वी खासी हिल्स में की समीक्षा बैठक
16-Apr-2025 10:09 PM 8067
नयी दिल्ली 16 अप्रैल (संवाददाता) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने बुधवार को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और सभी पक्षों से बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने मावरो में वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन का निरीक्षण किया। वर्तमान में 18 से 50 वर्ष की आयु की अठारह महिला इस सुविधा में रह रही हैं तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं। श्रीमती ठाकुर ने सशक्तिकरण और पुनर्वास की दिशा में उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^