साय ने तातापानी को पर्यटन स्थल किया घोषित
14-Jan-2024 11:24 PM 3639
बलरामपुर(छत्तीसगढ़) 14 जनवरी(संवाददाता)मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तातापानी को आज पर्यटन स्थल घोषित करते हुए कहा कि तातापानी क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले समय में मास्टर प्लान भी तैयार किया जाएगा। तातापानी महोत्सव में शामिल होने पहुंचे श्री साय ने इसके साथ ही रघुनाथनगर में महाविद्यालय की और डीपाडीह कला में नवीन पुलिस चौकी की घोषणा भी की। उन्होने कहा कि तातापानी का संबंध माता सीता से है। यह बहुत पवित्र स्थल है। यह हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। हमें इस महत्वपूर्ण आयोजन को देखते हुए पूरा माहौल राममय कर देना है। हर जगह भजन-कीर्तन आदि माध्यमों से पूरा माहौल भक्तिमय करना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^