सबालेंका को हरा कर वोंद्रोसोवा बर्लिन ओपन के फाइनल में
21-Jun-2025 05:39 PM 3580
बर्लिन, 21 जून (संवाददाता) छठी वरीयता प्राप्त चेक खिलाड़ी मार्केटा वोंद्रौसोवा ने शनिवार को बर्लिन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त बेलारुस की एरिना सबालेंका को 6-2,6-4 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। स्टेफी ग्राफ स्टेडियम में वोंद्रौसोवा ने शुरु से आक्रामक रवैया अख्तियार किया और पहलला सेट आसानी से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में 27 वर्षीय सबालेंका ने वापसी का प्रयास किया मगर वोंद्रौसोवा के आगे उनकी नहीं चली और उन्होने आत्मसमर्पण कर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^