सबके प्रयासों से फलीभूत होगा सबका साथ-सबका विकास और सशक्त-समर्थ भारत का निर्माण-बागडे
21-Sep-2024 12:13 AM 9288
बांसवाड़ा, 20 सितम्बर (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा है कि आजादी के एक सौ साल पूरे होने पर "विकसित भारत 2047 ’’ की संकल्पना केवल विचार मात्र नहीं अपितु हम सभी भारतीयों का परम उद्देश्य और ध्येय होना चाहिए। कुलाधिपति श्री बागड़े शुक्रवार को जीजीटीयू द्वारा आयोजित " भविष्य का भारत और हमारा योगदान ’’ (विकसित भारत-2047) के विशेष सन्दर्भ में विषयक गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह उज्जवल और स्वर्णिम भारत न केवल सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, वैज्ञानिक, प्रौद्योगिक एवं समृद्धि का प्राप्त होगा बल्कि इसमें सर्व समावेशी विकास, सांस्कृतिक वैभव और उच्च नैतिकता से समुन्नत जीवन भी प्राप्त होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^