सबलगढ़ का विकास की मुख्य धारा से जोड़ने किए जा रहे हैं काम: तोमर
07-Sep-2023 06:51 PM 5056
मुरैना, 07 सितंबर (संवाददाता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने आज कहा कि मुरैना जिले के सबलगढ़ को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए केन्द्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा अनेक कार्य किए जा रहे हैं। श्री तोमर आज जिले के सबलगढ़ में जन आर्शीवाद यात्रा के आगमन पर हुई जनसभा में जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में सबलगढ़ को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए अटार घाट पर पक्का पुल, एन एच-552 का निर्माण और ग्वालियर-श्योपुर ब्रॉडगेज सहित अन्य विकास कार्य कराए गए या कराएं जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि मप्र और केन्द्र की सरकारें सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रहीं है। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना सहित कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज की पिछली पंक्ति के लोगोंं के कल्याण के कार्य किया जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सरला रावत को उन्होंने जिताने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, जनपद अध्यक्ष सुनीता अतर सिंह रावत, रणवीर सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप सिंह भदौरिया, जिपं उपाध्यक्ष बनवारीलाल धाकड़, विजय जादौन, मंडल अध्यक्ष अवधेश गोयल, प्रमोद जादौन, सोनेराम धाकड़, पवन राठौर, राजेश गौड़ आदि उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^