सड़क दुर्घटना में आईटीबीपी के शहीद जवानों की पहचान
16-Aug-2022 10:12 PM 6963
श्रीनगर 16 अगस्त (AGENCY) जम्मू कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम के चंदनवाड़ी में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में शहीद हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सात जवानों की पहचान कर ली गई है। आईटीबीपी के सात शहीद जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल दुला सिंह , तरनतारन पंजाब , कांस्टेबल अभिराज , लखीसराय बिहार, कांस्टेबल अमित के एटा, उत्तर प्रदेश , कांस्टेबल डी राज शेखर कडपा , आंध्र प्रदेश , कांस्टेबल सुभाष सी बैरवाल , सीकर राजस्थान , कांस्टेबल दिनेश बोहरा , पिथौरागढ़ उत्तराखंड और कांस्टेबल संदीप कुमार , जम्मू कश्मीर के रुप में की गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^