सदन में विधानसभा अध्यक्ष के दुर्भावना से प्रेरित व्यवहार से आहत,अपमानित हुआ हूं :बाबूलाल मरांडी
20-Dec-2023 10:51 PM 1548
रांची, 20 दिसंबर (संवाददाता) झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय का मीडिया के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया। श्री मरांडी ने कहा कि स्थानीय और नियोजन नीति पर राज्य सरकार द्वारा सदन में पेश किए गए बिल के संबंध में मुझे दो शब्द भी बोलने नही देना सदन के एक वरिष्ठ सदस्य के प्रति अपमान है। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र में मंत्री ,सांसद भी रहा हूं। लोकसभा और राज्यसभा में यदि कोई वरिष्ठ सदस्य बोलने के लिए हाथ उठाते हैं तो उन्हें बोलने का अवसर जरूर दिया जाता है।लेकिन आज राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दा स्थानीय,नियोजन नीति से संबंधित बिल पर तीन बार हाथ उठाने के बाद भी अध्यक्ष ने बोलने का अवसर नहीं दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^