विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
सहारनपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का योगी करेंगे हवाई सर्वेक्षण
Zuber Ansari
India
13-Jul-2023 07:30 PM
8812
सहारनपुर, 13 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला प्रशासन ने आज बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के हालात का जायजा लेने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हवाई सर्वेक्षण करेंगे और बाढ़ पीडि़तों से राहत शिविर में मुलाकात करेंगे। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर एक बजे सहारनपुर आ रहे है। मुख्यमंत्री सहारनपुर में बाढ प्रभावित और जल भराव की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ-साथ राहत शिविर का निरीक्षण करेंगे। वह करीब दो घंटे नगर में रूकेंगे। जिलाधिकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हवाई जहाज से एक बजकर 20 मिनट पर सरसावा हवाई अड्डे पर उतरेंगे, जहां से हैलीकाप्टर से वह पुलिस लाइन पहुंचेगे। मुख्यमंत्री सरसावा से सहारनपुर आने-जाने के दौरान जल भराव और बाढ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। पुलिस लाइन से वह जैन कालेज में बने बाढ प्रभावितों के लिए बनाए गए शिविर में जाएंगे। जहां वह शिविरार्थियोें से बातचीत कर नुकसान का जायजा लेंगे और वहां की व्यवस्था देखेंगे। इस शिविर में करीब 110 लोग रूके हुए है। मेयर डा. अजय सिंह के मुताबिक सहारनपुर नगर में पांवधोई नदी और ढमोला नदी में आई बाढ से नगर की 13-14 कालोनियों मे जल भराव हो गया था। वहां से ढाई हजार लोगों को निकालकर 13 शिविरों में रखा गया। बृहस्पतिवार को स्थिति कुछ सामान्य होने पर कुछ लोग शिविरों से अपने घरों को लौट गए। जिले में पांच दिनों की भारी बारिश के दौरान करीब पांच-छह लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई और नागल क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला सरला देवी का कच्चा मकान जमींदोज हो गया और मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई थी। बंहेट क्षेत्र में जल भराव से हजारों किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है। यमुना नदी के किनारे के कई गांवों में भी जल भराव रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के कांवड मार्गों का भी अवलोकन करेंगे। वह पुलिस लाइन में जन प्रतिनिधियों और पुलिस-प्रशासिनक अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद करीब तीन बजे हैलीकाप्टर से सरसावा और वहां से हवाई जहाज से लखनऊ लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री के सहारनपुर दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा के कडे बंदोबस्त रहेंगे। प्रशासिनक अफसर आज पूरे दिन उनके दौरे की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहे।...////...
«
कांग्रेस ने जिस तरह देश को बर्बाद किया कार्यकर्ता लोगों को बतायें:भाजपा
उत्तर प्रदेश
»
फर्रुखाबाद: सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत 11 घायल
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
sahaaranapur-men-baadhah-prabhaavit-ilaakon-ka-yogee-karenge-havaaee-saravekshana
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/sahaaranapur-men-baadhah-prabhaavit-ilaakon-ka-yogee-karenge-havaaee-saravekshana
PAGETOP:
ERROR: