सहारनपुर में विकास कार्यो का जायजा लेने 20 नवंबर को आयेंगे योगी
18-Nov-2022 03:19 PM 8349
सहारनपुर 18 नवंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को सहारनपुर में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के आगमन के कार्यक्रम की जानकारी मिलने से प्रशासनिक अमला तैयारियों में पूरी तरह से जुट गया है। गुरूवार रात जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के 20 नवंबर को सहारनपुर में आगमन की जानकारी हुई। मुख्यमंत्री यहां नगर निगम समेत जिले की सभी नगर निकायों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे निकायों में पांच लाख और पांच लाख रूपये से अधिक लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^