सही प्रत्याशी का चयन करने पर पाँच साल तक होता है विकास : आतिशी
27-Nov-2024 10:44 PM 3616
नयी दिल्ली, 27 नवंबर (संवाददाता) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अगर जनता ने सही पार्टी और सही प्रत्याशी को वोट डाला तो पाँच साल तक इलाक़े का विकास होता है। सुश्री आतिशी ने बुधवार को बदरपुर विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा दिल्ली की जनता को काम करने वाली सरकार चाहिए इसलिए सबने यह संकल्प लिया कि श्री अरविंद केजरीवाल को फिर दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता वोट सिर्फ एक दिन देने जाती है लेकिन जनता के उस एक वोट का असर पांच साल तक चलता है। अगर जनता ने सही पार्टी को, सही प्रत्याशी को वोट डाला तो पांच साल तक इलाक़े का विकास होता है। लेकिन जनता ने ग़लत पार्टी-प्रत्याशी को वोट डाला तो उसका खामियाजा पांच साल तक भुगतना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा,“पांच साल पहले बदरपुर विधानसभा में भी यही हुआ। उस गलती का खामियाजा बदरपुर के लोग पिछले पांच सालों से भुगत रहे है। भारतीय जनता पार्टी का विधायक चुनने से यहाँ काम रुक गया। अक्सर बदरपुर के लोग कहते है कि, यहाँ पानी की समस्या है, सीवर की समस्या है, सड़क की समस्या है।” उन्होंने कहा,“बदरपुर के लोगों के पास फ़रवरी में इसे ठीक करने का मौक़ा मिलने वाला है। बदरपुर के लोग दिल्ली के अलग अलग हिस्से में जाते थे और देखते थे कि, जहाँ पर आम आदमी पार्टी का विधायक है, वहाँ विकास तेज रफ़्तार से हो रहा है। वहाँ सड़कें बन रही है, पानी-सीवर की लाइनें बिछ रही है लेकिन बदरपुर में ये काम नहीं हो रहे। इसलिए बदरपुर के लोगों के पास भी अब आप प्रत्याशी राम सिंह नेताजी को चुनकर इन सब कामों को करवाने का मौका है।” सुश्री आतिशी ने कहा,“दिल्ली के अलग-अलग हिस्से में अरविंद केजरीवाल लगातार 10 सालों से आम लोगों के लिए काम कर रहे है। दिल्ली के इतिहास में बहुत से नेता आए गए, पार्टियां आई-पार्टियां गई लेकिन दिल्ली के इतिहास में अगर कोई एक नेता आया जिसनें दिल्ली के आम लोगों, दिल्ली के ग़रीब लोगों के बारे में सोचा तो वह आदमी श्री अरविंद केजरीवाल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^