सैनिक कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध-भजनलाल
13-Feb-2024 08:33 PM 3300
जयपुर, 13 फरवरी (वार्ता ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार किसान, युवा एवं सैनिक कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। श्री शर्मा मंगलवार को शाहपुरा के गोविंदपुरा (बासड़ी) में शहीद रोहिताश लांबा की मूर्ति अनावरण के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय के विचार को केन्द्र में रखकर कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को भरपूर राहत प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अपने पहले बजट में किसानों को देय सम्मान निधि की राशि दो हजार रूपए बढ़ा कर आठ हजार करने एवं गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल 125 रूपए का अतिरिक्त बोनस देने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^