सैनिकों की बहादुरी और वीरांगनाओं का त्याग हमारे लिए प्रेरणास्रोत: भजनलाल
24-Aug-2024 08:01 PM 7368
जयपुर, 24 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के जांबाज सैनिकों को देश के असली हीरो बताते हुए कहा हैं कि सैनिकों की बहादुरी और वीरांगनाओं का त्याग हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। श्री शर्मा शनिवार को एक निजी चैनल के कार्यक्रम ‘है नमन उनको, ए ट्रिब्यूट टू रियल हीरोज’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सैनिक हमारी मातृभूमि के प्रहरी हैं। इन वीरों के अदम्य साहस और हौसलों के कारण ही 140 करोड़ देशवासी निश्चित होकर रह रहे हैं। हमारे जवान प्रत्येक भारतवासी का स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि राजस्थान वह धरा है, जहां मां अपने एक बेटे के शहीद होने पर दूसरे बेटे को भी सेना में भेजने का जज्बा दिखाती है। उन्होंने कहा कि इन सपूतों को जन्म देने वाली मां और उनके परिजन देश की रक्षा के लिए बड़े से बड़ा बलिदान देना अपना गौरव मानते हैं। भारत माता के गौरव को ऊंचा रखने में हमेशा सैनिकों के साथ वीरांगनाओं ने भी त्याग की मिसाल कायम की है और इनके त्याग की कहानियां हमेशा प्रेरणा का स्रोत रही हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^