सैनिकों की शहादत के समय मोदी का सम्मान शर्मनाक: कांग्रेस
14-Sep-2023 07:42 PM 2639
नयी दिल्ली, 14 सितम्बर (संवाददाता) कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब देश के सैनिक आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में लोहा लेते हुए शहीद हो रहे थे तो उस समय उनका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में महिमा मंडन किया जा रहा था। कांग्रेस के भूतपूर्व सैनिक विभाग के प्रमुख कर्नल रोहित चौधरी ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में कल हुए ऑपरेशन में हमारे तीन जांबाज अधिकारी शहीद हुए हैं। इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर है और आज हमने भी यहां कांग्रेस मुख्यालय में भारत माता के इन वीर सपूतों को मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^