सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह में 22.58 प्रतिशत वृद्धि
11-Mar-2023 04:41 PM 3653
नयी दिल्ली 11 मार्च (संवाददाता) वित्त मंत्रालय के अधीन कार्यरत केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष 2022-23 में 10 मार्च तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर 22.58 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16.68 लाख करोड़ रुपये रहा। मंत्रालय द्वारा सीबीडीटी की ओर से जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार इस दौरान रिफंड को घटा कर शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.73 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के शुद्ध संग्रह से 16.78 प्रतिशत अधिक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^