सलमान खान ने ईस्टर पर बनायी पेंटिंग
10-Apr-2023 03:29 PM 5983
मुंबई, 10 अप्रैल (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने ईस्टर पर पेंटिंग बनायी है। सलमान को पेंटिंग का बेहद शौक है और कई मौकों पर वह अपने इस जुनून को लोगों के सामने दिखा चुके हैं। उनकी पेंटिंग कई एग्जीबिशन में लगाई जा चुकी है।सलमान खान ने एक बार फिर अपनी पेंटिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया है। ईस्टर के मौके पर सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी पेंटिंग शेयर करते हुए, फैंस को बधाइयां दी हैं। पेंटिंग शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी ईस्टर।’ पोस्ट शेयर करते ही सलमान के फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^