सलूजा ने विष्णुदत्त शर्मा पर किया पलटवार
26-Apr-2022 06:14 PM 9139
भोपाल, 26 अप्रैल (AGENCY) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ की कथित अमर्यादित टिप्पणी के लिए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को पत्र लिखने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पर पलटवार किया है। श्री सलूजा ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा ‘भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहली बार के सांसद हैं, क़िस्मत से बने है, उन्हें अभी ख़ुद संसदीय परंपराओं का ज्ञान नही है, श्री कमलनाथ जो सबसे ज़्यादा अनुभव वाले सांसद हैं, उन्हें ज्ञान देने चले हैं। अब सदन के बाहर के एक साक्षात्कार को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख रहे हैं। उन्हें ज्ञान होना चाहिये कि सदन के बाहर की कोई भी बात सदन के कार्यक्षेत्र का विषय नही होती है। अध्यक्ष के कार्यक्षेत्र में नहीं आती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^