समाज के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा में भारतीय मूल्यों का समावेश आवश्यक-देवनानी
23-Dec-2023 11:43 PM 2092
जयपुर, 23 दिसम्बर (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने समाज के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा में भारतीय मूल्यों के समावेश की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए कहा है कि लोकतंत्रीय व्यवस्था वाले भारतीय समाज में विकास के लिए शिक्षा आवश्यक है तथा भारत की शिक्षा संस्कृति पर आधारित है और मातृ भाषा में शिक्षा का प्रसार होना चाहिए। श्री देवनानी शनिवार को यहां राजस्थान विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास केन्द्र में आयोजित भारतीय शिक्षा मंडल के अखिल भारतीय अधिकारी अभ्यास वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षा के प्रमुख विषयों पर अनुसंधान आधारित पुस्तक का विमोचन किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^