समाज के हित में अल्लूरी सीताराम राजू के मूल्यों- आदर्शों को अपनाएं : मुर्मू
04-Jul-2023 11:20 PM 6297
हैदराबाद, 04 जुलाई (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को देशवासियों से समाज और देश के हित में महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के मूल्यों और आदर्शों को अपनाने का आग्रह किया। सुश्री मुर्मू ने यहां गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में श्री अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अन्याय और शोषण के खिलाफ स्वतंत्रता सेनानी का संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक गौरवपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों विशेषकर युवा पीढ़ी को उनकी देशभक्ति और साहस से अवगत होना चाहिए। श्री अल्लूरी सीताराम राजू का जीवन-चरित्र जाति और वर्ग के आधार पर बिना किसी भेदभाव के समाज को एकजुट करने का एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अल्लूरी सीताराम राजू को आदिवासी समाज ने पूरी तरह से अपना लिया था और उन्होंने आदिवासी समाज के सुख-दुख को भी अपना सुख-दुख बनाया। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें एक आदिवासी योद्धा के रूप में याद किया जाता है और यही उनकी असली पहचान है। श्री राजू अपनी शहादत तक आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए लड़ते रहे। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी की विरासत को याद रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने बुद्धिजीवियों विशेषकर समाजशास्त्रियों और इतिहासकारों से सभी नागरिकों, विशेषकर युवा पीढ़ी के बीच श्री अल्लूरी सीताराम राजू जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में जागरुकता पैदा करने के प्रयास करने का आग्रह किया। सुश्री मुर्मू ने कहा , “समाज के वंचित वर्गों की भलाई के लिए निस्वार्थ और निडर होकर काम करना श्री अल्लूरी सीताराम राजू के जीवन का संदेश है। हम उनके आदर्शों को अपने आचरण में अपनाकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^