समाज में दिव्यांगजनों की महती भूमिका, उनकी सुविधाएं बढ़ाई जाएं :विशेषज्ञ
20-Feb-2023 11:18 PM 7488
नयी दिल्ली,20 फरवरी (संवाददाता) केन्द्रीय सामाजिक एवं अधिकारिता तथा दिव्यांगजन विभाग द्वारा सोमवार को यहां आयोजित विश्व सामाजिक न्याय दिवस कार्यक्रम में समाज के उत्थान में दिव्यांगजनों की भूमिका को रेखांकित करते हुए उनकी विशिष्ट क्षमताओं को प्रोत्साहित किए जाने तथा उनके लिए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार के संदेश का वाचन किया गया। श्री कुमार के संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ के नारे के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^