समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को उप्र. में 11 सीट दी तो गठबंधन में बवाल
29-Jan-2024 10:51 PM 3466
लखनऊ 29 जनवरी (संवाददाता) पिछले एक हफ्ते देश में जो सियासी घटनाक्रम बदला है उसमें पश्चिम बंगाल और बिहार के बाद उत्तर प्रदेश की भी बड़ी भूमिका होनी है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 11 सीटें देकर राज्य में बड़ी राजनीतिक उथल पुथल के संकेत दिये हैं। समाजवादी पार्टी प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि पार्टी प्रमुख ने सोच समझकर यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा,“जीतने के लिए लड़ना है या नंबर बढ़ाने के लिए लड़ना है, ये सोचना पड़ेगा कांग्रेस को।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^