समाजवादियों ने किया लोकबंधु राजनारायण को किया याद
31-Dec-2023 06:48 PM 3141
लखनऊ 31 दिसंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि आज यहां पार्टी मुख्यालय में सादगी से मनाई। समाजवादी पार्टी ने सभी जनपदों में लोकबंधु राजनारायण को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण क्रांतिकारी नेता, लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। आजादी के आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। आजाद भारत में अन्याय की खिलाफत में अग्रणी रहे। संसद और विधायिका में उन्होंने शोषितों, वंचितों की आवाज सशक्त ढंग से उठाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^