समर्थन का मजबूत स्तंभ रहा मीडिया : ज्ञानेंद्रो निंगोमबम
13-Aug-2021 07:04 PM 8061
नयी दिल्ली, 13 अगस्त (AGENCY) हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा है कि भारतीय मीडिया ने भारतीय हॉकी और उसके सभी हितधारकों की कहानी को जिस दृढ़ता और पूर्ण व्यावसायिकता (प्रोफेशनलिज्म) के साथ प्रलेखित किया है, वह समर्थन का एक मजबूत स्तंभ रहा है, जो हॉकी इंडिया ने कई वर्षों से देखा है। निंगोमबम ने शुक्रवार को भारतीय मीडिया के नाम लिखे पत्र में सभी पत्रकाराें, मीडिया प्रकाशन और टेलीविजन समाचार नेटवर्क का इस समर्थन के लिए आभार जताया है। उन्होंने पत्र में लिखा, “ मुझे उम्मीद है कि यह पत्र टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीमों के उल्लेखनीय प्रदर्शन और उपलब्धियों पर आपको अभी भी खुशी से भर देगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^