01-Feb-2023 11:37 PM
6819
जयपुर, 01 फरवरी (संवाददाता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि हम राइट विंग भी नहीं और लेफ्ट विंग भी नहीं हैं, हम नेशनलिस्ट हैं। संघ सिर्फ राष्ट्र हित में काम करने वाला है।
सरकार्यवाह बुधवार को एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान की ओर से 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघः कल, आज और कल विषय पर यहां आयोजित दीनदयाल स्मृति व्याख्यान में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले सभी हिन्दू हैं, क्योंकि उनके पूर्वज हिन्दू थे। उनकी पूजा पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन उन सभी का डीएनए एक है। उन्होंने कहा कि संघ केवल शाखा लगाएगा, लेकिन संघ के स्वयंसेवक सभी कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही भारत विश्व गुरु बनकर दुनिया का नेतृत्व करेगा। संघ भारत के सभी मत और संप्रदाय को एक मानता है। अपने मत संप्रदाय की चीजों को बरकरार रखते हुए लोग संघ कार्य कर सकते हैं। संघ रिजिड नहीं है, बल्कि फ्लेक्सिबल है।...////...