संजय दत्त ने सावन के मौके पर की भोलेनाथ की पूजा
02-Aug-2023 12:29 PM 7770
मुंबई, 02 अगस्त (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने सावन के मौके पर अपने घर पर भोले नाथ की पूजा की। संजय दत्त ने अपने घर पर शिव पूजा का आयोजन किया। संजय दत्त ने पूजा की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।इन फोटो में संजय दत्त अपने घर की छत पर दिखाई दे रहे हैं। संजय दत्त ने बड़े ही विधि- विधान के साथ पूजा पाठ की। फोटोज में उनके साथ कई पंडित भी दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में संजू दत्त , बाबा भोलेनाथ की शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए नजर आए। संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज शानदार शिव पूजा की। धन्यवाद @श्रीउदयाचार्यजी। हर हर महादेव'।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^