संजय निषाद ने शाकुुंबरी देवी मंदिर से शुरू की संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा
01-Dec-2024 07:19 PM 1652
सहारनपुर 01 दिसंबर। निषाद पार्टी के संस्थापक, अध्यक्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में मत्स्य पालन मंत्री डा.संजय निषाद ने रविवार को सहारनपुर के मां शाकुंबरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर सहारनपुर से सोनभद्र तक निकलने वाली संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा जिले के कस्बा सरसावा में पहुंची, जहां उन्होंने जिला कश्यप समाज द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उन 200 इलाकों से होकर गुजरेगी जहां अति पिछडों जैसे निषाद, मल्लाह, केवट और कश्यप आदि बिरादरियों की आबादी 70 हजार से एक लाख तक है। उनका लक्ष्य इन बिरादरियों को विकास की मुख्य धारा में जोडने का है। उन्होंने इन जातियों से आज अपील की कि वे जनगणना के दौरान खुद का नाम अनुसूचित जाति के कालम में दर्ज कराए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^