संकट आया है, इसलिए ही राहुल जी केदारनाथ गए हैंः योगी
08-Nov-2023 07:54 PM 2317
पन्ना/निवाड़ी/ रायसेन, 08 नवंबर (संवाददाता) मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि चुनाव में कांग्रेस हार रही है, इसलिए संकट के समय राहुल गांधी केदारनाथ में रहकर प्रार्थना कर रहे हैं कि भगवान आने वाले समय में क्या होगा। मध्य प्रदेश वासियों को अयोध्या आने का आमंत्रण देते हुये श्री योगी ने कहा कि उत्तराखंड त्रासदी जब आई थी तो केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी, लेकिन लोग कई-कई महीनों तक भटकते रहे। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आए तो केंद्र व भाजपा की प्रदेश सरकार ने मिलकर इसे भव्य स्वरूप दिया। उन्होने भाजपा और कांग्रेस की चुनाव चिन्ह को आधार बना कर जुमला कसा,“ पुष्प को हाथ में लेंगे तो उसकी सुगंध व कोमलता आनंद देगी, लेकिन बिच्छू को हाथ में बैठाएंगे तो वो काटेगा ही।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^