संकट में भी लोगों को खिलाने के लिए हमारे राशन स्टोर भरे हुए हैं: रक्षा राज्यमंत्री
20-Jan-2023 11:15 PM 6563
जम्मू, 20 जनवरी (संवाददाता) केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को कहा कि कोविड महामारी के दौरान पूरी दुनिया को मंदी का सामना करना पड़ा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्थिति को बहुत अच्छी तरह से संभाला और संकट में भी देश के लोगों को एक साल तक खिलाने के लिए पर्याप्त राशन भंडार है। श्री भट्ट ने यहां बलिदान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “कोविड के समय में दुनिया ने पतन देखा लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने स्थिति को संभाला और ऐसे समय में जब कई देशों के आर्थिक ग्राफ में गिरावट आई, भारत पांचवें स्थान पर सूचीबद्ध हुआ और विश्व स्तर पर आर्थिक शक्ति बन गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^