संप्रग महिला आरक्षण बिल लेकर आई तब कांग्रेस इसे पारित कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाई-मेघवाल
24-Sep-2023 10:47 PM 4816
जयपुर, 24 सितंबर (संवाददाता) केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के महिला आरक्षण बिल को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार यह बिल लेकर आई तब कांग्रेस इसे पारित कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाई और अब जनता को गुमराह किया जा रहा हैं। श्री मेघवाल रविवार को यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल को लेकर पुराने भाषण सुन रहे थे। यह बिल सबसे पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री देवगौड़ा के समय 10वीं लोकसभा में आया उसके बाद 12वीं और 13वीं लोकसभा में श्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय आया। जिसका काफी लोगों ने विरोध किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^