संसद की गरिमा बनाए रखने के लिए जरुरी था निलंबन: खन्ना
22-Dec-2023 07:34 PM 6661
मथुरा, 22 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने शुक्रवार को कहा कि संसद की गरिमा बनाये रखने के लिये विपक्षी दलों के सांसदों के निलंबन की कार्रवाई जरुरी थी। श्री खन्ना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सदन में अनुशासन बनाए रखने के लिए शोर शराबा करने वाले सांसदों का निलंबन आवश्यक था। जिस तरह से विपक्षी संसद के अन्दर हंगामा करते हैं वह लोकतंत्र के लिए ठीक नही है।वास्तव में उप राष्ट्रपति की मिमिक्री कर उन्होंने न केवल संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है बल्कि पद की गरिमा को गिराया है। भाजपा उनके आचरण के बारे में जनता को बताएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^