संसद सुरक्षा उल्लंघन के लिए सरकार जवाबदेह है, उसे राष्ट्र को जवाब देना चाहिए: चड्डा
15-Dec-2023 08:29 PM 6774
चंडीगढ़, 15 दिसंबर (संवाददाता) पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 2001 के आतंकवादी हमले की बरसी के दिन संसद में बड़े सुरक्षा सेंध की जांच की मांग की और कहा कि सरकार को इस मामले पर संसद में चर्चा करानी चाहिए। आप नेता ने कहा कि संसद भवन हमारे देश की सबसे सुरक्षित इमारत मानी जाती है, लेकिन अगर संसद भवन सुरक्षित नहीं है तो देश के बाकी हिस्सों का क्या होगा। उन्होंने मांग की कि इस घटना की जांच की जाए और जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश की जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^