संविदाकर्मियों की हाेली को बदरंग कर रही है भाजपा सरकार: अखिलेश
06-Mar-2023 11:19 PM 3890
लखनऊ 06 मार्च (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि महीनों से वेतन का भुगतान नहीं करके सरकार संविदाकर्मियों की होली को बदरंग करने पर तुली है। श्री यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि हजारों संविदा कर्मियों को कई-कई महीनों से वेतन नहीं दिया जा रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने और हाल में मुख्यमंत्री ने भी होली-दीवाली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त में एक-एक गैस सिलेण्डर देने का वादा किया था। अभी तक तो गैस सिलेण्डर बंटे नहीं। जो सरकार होली जैसे बड़े त्योहार पर भी अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे सके उसे सत्ता में बने रहने का क्या अधिकार है। एक रंगी सोच वाले भाजपाइयों को बहुरंगी पर्व कैसे सहन होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^