संविधान और लोकतंत्र को 'बुलडोजर राज' से नहीं चलाया जा सकता : आप
13-Nov-2024 10:25 PM 5776
नयी दिल्ली, 13 नवंबर (संवाददाता) आम आदमी पार्टी(आप) ने कहा कि देश की कानून-व्यवस्था, संविधान, लोकतंत्र को 'बुलडोजर राज' से नहीं चलाया जा सकता। आप ने उच्चतम न्यायालय के देशभर में भाजपा द्वारा किए जा रहे बुलडोजर कार्रवाई पर दिए गए फैसले का आज स्वागत किया है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश की कानून-व्यवस्था, संविधान, लोकतंत्र को 'बुलडोजर राज' से नहीं चलाया जा सकता। एक गरीब आदमी मेहनत करके घर बनाता है, छोटी सी दुकान लगाता है, और भाजपा उनपर बुलडोजर चला देती है। इस फैसले से देश के संविधान में लोगों की आस्था और मजबूत होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^