संविधान बदलने वालों को जनता बदलने को तैयार: अखिलेश
12-May-2024 10:03 PM 2525
बाराबंकी, 12 मई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान को बदलने का इरादा रखने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को जनता बदलने के लिये बेकरार है। इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में आयोजित जनसभा में श्री यादव ने कहा “ यह चुनाव हमारे और आपके भविष्य का चुनाव है। एक तरफ वह लोग है जो संविधान को बदलना चाहते हैं और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है जो संविधान को बचाना चाहती है। आज बाराबंकी में उमड़ी जनसैलाब यह बता रही है कि जो संविधान बदलने निकले है, देश की जनता उन्हें ही बदलने जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^