संविधान दिवस पर आयोजित की जाएगी राष्ट्रीय संगोष्ठी
25-Nov-2023 06:11 PM 10008
नयी दिल्ली 25 नवम्बर (संवाददाता) विधि एवं न्याय मंत्रालय रविवार को यहां भारतीय विधि संस्थान के सहयोग से विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में संविधान दिवस मनाएगा। इसी दिन 1949 में भारत ने संविधान को अपनाया था। इस कार्यक्रम में पांच तकनीकी सत्रों वाली एक राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी भी आयोजित की जायेगी। इससे कानूनी विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और शिक्षा जगत सहित अन्य लोगों को 2047 के विजन पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश में कानूनों में सुधार की जरूरतों पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^