संविधान दिवस पर संविधान क्विज और प्रस्तावना वाचन का आयोजन
20-Nov-2023 05:57 PM 1758
नयी दिल्ली 20 नवम्बर (संवाददाता) संसदीय कार्य मंत्रालय ने संविधान दिवस मनाने के लिए, सभी को संविधान क्विज और प्रस्तावना के ऑनलाइन वाचन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन देश ने अपने संविधान को अंगीकार किया था। संविधान में निहित आदर्शों और सिद्धांतों को रेखांकित करने और संस्थापकों के योगदान के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए भी यह दिवस मनाया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^