संविधान हत्या दिवस: सिन्हा ने सत्याग्रहियों को श्रद्धांजलि दी
25-Jun-2025 11:11 PM 4034
जम्मू, 25 जून (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर बुधवार को सत्याग्रहियों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखा था। श्री सिन्हा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, '25 जून, 1975 को आपातकाल लगाना संविधान की हत्या थी। 'संविधान हत्या दिवस' पर मैं लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए लड़ने वाले लाखों सत्याग्रहियों को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले दौर के दौरान संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^