संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित बहुभाषावाद प्रस्ताव में पहली बार हिंदी का जिक्र
11-Jun-2022 11:22 PM 5546
संयुक्त राष्ट्र/नयी दिल्ली 11 जून (AGENCY) संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित किये गये बहुभाषावाद प्रस्ताव में पहली बार हिंदी भाषा का जिक्र किया गया है और भारत ने इसका स्वागत किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की 193 सदस्यीय में यह प्रस्ताव एंडोरा ने पेश किया किया और भारत सहित 80 से अधिक देशों ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल ‘‘पहली बार प्रस्ताव में हिंदी भाषा का उल्लेख है। प्रस्ताव में पहली बार बांग्ला और उर्दू भाषाओं का भी उल्लेख है।” उन्होंने कहा, “ यह आवश्यक है कि संयुक्त राष्ट्र में सच्ची भावना के साथ बहुभाषावाद को अपनाया जाए और भारत इस उद्देश्य की प्राप्ति में संयुक्त राष्ट्र का समर्थन करेगा।” श्री तिरुमूर्ति ने इस बात पर जोर दिया कि बहुभाषावाद को संयुक्त राष्ट्र के बुनियादी मूल्यों में आंका जाता है। उन्होंने बहुभाषावाद को प्राथमिकता देने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रति आभार व्यक्त किया भारत 2018 से संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग के साथ साझेदारी कर रहा है और हिंदी भाषा में मुख्यधारा की खबरों और मल्टीमीडिया विषयवस्तु के लिए अतिरिक्त बजटीय योगदान दे रहा है। श्री तिरुमूर्ति ने कहा कि इन प्रयासों के तहत 2018 में ‘संयुक्त राष्ट्र में हिंदी' परियोजना शुरू की गयी थी जिसका उद्देश्य हिंदी भाषा में संयुक्त राष्ट्र की लोगों तक पहुंच को बढ़ाना तथा दुनियाभर में लाखों हिंदीभाषियों के बीच वैश्विक विषयों के बारे में वृहद जागरुकता फैलाना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^