सनातन का विरोध करने वालों का राजनीतिक अंत जरूर होगा : शिवराज
07-Sep-2023 07:17 PM 5170
भोपाल, 07 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जन्माष्टमी के माध्यम से 'सनातन' धर्म का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा कि जो सनातन का विरोध कर रहे हैं, उनका राजनीतिक अंत अवश्य होगा। श्री चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कृष्ण सनातन हैं। कन्हैया हमेशा थे और रहेंगे। उनका ना आदि है, ना अंत, पर जो सनातन का विरोध कर रहे उनका राजनीतिक अंत जरूर होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^