सनातन के अपमान पर जनता के मन में रोष, 'इंडी' गठबंधन ने इसी डर से रैली की निरस्त : शिवराज
16-Sep-2023 05:36 PM 9046
भोपाल, 16 सितंबर (संवाददाता) विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रस्तावित रैली निरस्त होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया देते हुए आज कहा कि गठबंधन के नेताओं द्वारा सनातन धर्म का अपमान किए जाने से प्रदेश की जनता में रोष है और गठबंधन को इस रोष के प्रकट होने का डर था, इसलिए उन्होंने रैली ही निरस्त कर दी। श्री चौहान ने अपने बयान में कहा कि जनता के मन में सनातन धर्म के अपमान पर रोष है। ये अपमान मध्यप्रदेश की जनता सहन नहीं कर सकती। गठबंधन ने हजारों साल पुरानी हमारी संस्कृति, परंपराएं महापुरुष सब का अपमान किया है। 'इंडी' गठबंधन समझ ले कि उन्होंने हमारी आस्था पर चोट की है और ये हमला किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^