सांस्कृतिक विशिष्टताओं के साथ एक भारत-श्रेष्ठ भारत निर्माण में युवा योगदान दे : श्री मंगुभाई पटेल
21-Feb-2024 12:00 AM 599

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम धरती पर प्रकृति की अनुपम सौगात है। दोनों प्रदेशों की संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता की देश में विशिष्ट पहचान है। दोनों राज्य भारत की भौगोलिक, सांस्कृतिक विविधता की समृद्धता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और मज़बूत लोकतांत्रिक देश है, जिसमें विकास के सबको समान अवसर मिलते है। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया है कि सांस्कृतिक विशिष्टताओं का संरक्षण और संवर्द्धन में एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^