सऊदी अरब ने फीफा विश्व कप 2034 में बोली के लिए आधिकारिक पत्र जमा किया
10-Oct-2023 01:18 PM 8049
रियाद, 10 अक्टूबर (संवाददाता) सऊदी अरब फुटबॉल महासंघ (सैफ) ने वर्ष 2034 में होने वाले फुटबॉल विश्व कप की बोली लगाने की घोषणा करते हुए इस आशय का एक आधिकारिक पत्र फीफा को जमा किया है। सऊदी प्रेस एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सऊदी अरब ने पहले पिछले बुधवार को फुटबॉल टूर्नामेंट के 2034 संस्करण के लिए बोली लगाने की घोषणा की थी और सैफ के अध्यक्ष यासर अल मिसेहाल द्वारा हस्ताक्षरित आश्य पत्र को आधिकारिक तौर पर फीफा द्वारा निर्धारित बोली प्रक्रिया शुरू करने के लिए उसकी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^